नई दिल्ली। महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (27 जून 1939 – 4 जनवरी 1994) का आज जन्मदिन है। आरडी बर्मन की गिनती बॉलीवुड के महान संगीतकारों में होती है। आरडी बर्मन के जन्मदिन पर गूगल ने उनका डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गूगल इंडिया की तस्वीर में स्वर लहरियों के बीच मफलर ओढ़े आरडी को दिखाया गया है। आरडी को पंचम दा नाम से फिल्म जगत में पुकारा जाता था। पंचम नाम के पीछे मजेदार किस्सा है।
आरडी बचपन में जब भी गुनगुनाते थे, 'प' शब्द का ही उपयोग करते थे। यह बात अभिनेता अशोक कुमार के ध्यान में आई। सा रे गा मा पा में ‘प’ का स्थान पांचवां है। इसलिए उन्होंने राहुल देव को पंचम नाम से पुकारना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनका यही नाम लोकप्रिय हो गया।Monday, June 27, 2016
याद आए पंचम दा... गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment