अधिकारियों, प्रमुख होटल व्यवसाइयों, ट्रेवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों सहित यात्रा और आतिथ्य उद्योग से जुड़े सदस्यों तथा मीडिया को आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय हर वर्ष यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान करता है। यह पुरस्कार राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों, वर्गीकृत होटलों, विरासत होटलों, मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों और पर्यटक परिवहन संचालकों, व्यक्तियों और अन्य निजी संगठनों को अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना भी है। पिछले वर्षों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्रों में उपलब्धियों को मान्यता देने का प्रतिष्ठित सम्मान बन गया है।
वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत इस वर्ष (2016) प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार हैं:
1 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश
i. सर्वश्रेष्ठ राज्य/केंद्रशासित प्रदेश: पर्यटन का व्यापक विकास
ii. फिल्म को बढ़ावा देने के लिए सबसे अनुकूल राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
iii. देश में पर्यटक स्थल का सर्वश्रेष्ठ नगरपालिका प्रबंधन
2 ट्रेवल एजेंट/टूर ऑपरेटर/पर्यटक परिवहन संचालक
i. भीतरी इलाकों में सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर/ट्रेवल एजेंट
ii. सर्वश्रेष्ठ घरेलू टूर ऑपरेटर
iii. सर्वश्रेष्ठ पर्यटक परिवहन संचालक
iv. सबसे अधिक अभिनव टूर ऑपरेटर
v. सर्वश्रेष्ठ साहसिक टूर ऑपरेटर
vi. सर्वश्रेष्ठ एमआईसीई (बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन, प्रदर्शनी) ऑपरेटर
vii. साहसिक और एमआईसीई के अलावा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बढ़ावा देने वाले टूर ऑपरेटर
3 वर्गीकृत होटल/अतुल्य भारत शयन और जलपान प्रतिष्ठान
i. विभिन्न सितारा (एक से लेकर पांच सितारा डीलक्स) श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ होटल
ii. सर्वश्रेष्ठ विरासत होटल
iii. सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अनुकूल होटल
iv. दिव्यांग मेहमानों के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने वाला होटल
v. अतुल्य भारत शयन और जलपान प्रतिष्ठान
4 पर्यटन को बढ़ावा और प्रचार
i. प्रकाशन में उत्कृष्टता
ii. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन फिल्म
iii. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रचार सामग्री (राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी हितधारकों द्वारा तैयार की गई)
iv. सूचना प्रौद्योगिकी-सोशल मीडिया/मोबाइल ऐप का सबसे अभिनव उपयोग
5 प्रवासी पुरस्कार
i. भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी पत्रकार
ii. भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फोटोग्राफर
6 अन्य श्रेणियां
i. सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन परियोजना
ii. जिम्मेदार पर्यटन परियोजना/पहल
iii. अभिनव/अद्वितीय पर्यटन परियोजना
iv. सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य केंद्र
v. सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पर्यटन सुविधा
vi. सबसे अधिक पर्यटक अनुकूल रेलवे स्टेशन
vii. सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा
viii. सबसे अधिक पर्यटक अनुकूल गोल्फ कोर्स
ix. सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थित और दिव्यांग अनुकूल स्मारक
x. भारत के सर्वश्रेष्ठ शेफ
xi. सर्वश्रेष्ठ सम्मेलन केंद्र
xii. होटल आधारित सर्वश्रेष्ठ बैठक स्थल
xiii. सर्वश्रेष्ठ विरासत शहर
xiv. सर्वश्रेष्ठ विरासत सैर
पर्यटन उद्योग में गुणवत्तापरक सेवा देने वाले संगठनों और व्यक्तियों की उपलब्धियां देश के पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। जनवरी-जून 2014 की तुलना में जनवरी-जून 2016 की अवधि के दौरान 8.9 प्रतिशत की वृद्धि से 41.86 लाख विदेशी पर्यटक भारत आये, जबकि जनवरी-जून 2015 में इसी अवधि के दौरान 3.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38.45 लाख विदेशी पर्यटक भारत आये। जनवरी-जून 2014 की तुलना में जनवरी-जून 2016 के दौरान पर्यटन से विदेशी मुद्रा से रुपये के संदर्भ में 14.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 73.065 करोड़ रुपये की कमाई हुई जबकि जनवरी-जून 2015-16 के दौरान पर्यटन से विदेशी मुद्रा से रुपये के संदर्भ में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि से 64,035 करोड़ रुपये अर्जित किये गये। सरकार अब तक हासिल सफल उपलब्धियों को कायम रखने और देशभर में पर्यटन से संबंधित व्यवसाय में वृद्धि के लिए पर्यटन क्षेत्र के साथ साझेदारी कर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
No comments:
Post a Comment