हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए अनुराग ठाकुर नई दिल्ली। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाए गए अनुराग ठाकुर अब हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। संघ की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनुराग ठाकुर इस पद से हटाए गए थे। खेल में राजनीतिक प्रभाव को खत्म करने के लिए कोर्ट ने यह फैसला लिया था। शीर्ष अदालत की तरफ
से गठित हुई लोढा समिति ने कोर्ट को यह रिपोर्ट दी थी कि बीसीसीआई और खेल में जब तक राजनीतिक दखल और राजनीति के लोग पद नहीं छोड़ेंगे तब तक क्रिकेट और अन्य खेलों की तरक्की होना मुश्किल है।
चुनाव के लिए निर्वाण मुखर्जी भारतीय ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक थे। अन्य पर्यवेक्षकों में हॉकी कोच एनपी गुलेरिया और हिमाचल प्रदेश राजकीय खेल परिषद के पर्यवेक्षक रतन लाल ठाकुर शामिल रहे। चुनाव के लिए सूरत सिंह ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।
APPOINTMENT, Current Affairs 2017,
चुनाव में वीरेंद्र कंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि राजेश भंडारी को महासचिव चुना गया। भंडारी भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष भी हैं।
No comments:
Post a Comment