पैरा ओलंपियन राजबली का लंबी बीमारी के बाद निधन
देवरिया (जेएनएन)। पैरा ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राजबली का कल देर रात निधन हो गया। 65 वर्षीय राजबली ने 1981 में जापान में आयोजित पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह बीते काफी समय से बीमार थे और सात दिन से अस्पताल में भर्ती थे। देवरिया जनपद के रुदपुर थाना क्षेत्र के पिपराकछार के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी 65 वर्षीय राजबली का कल देर रात जिला अस्पताल में निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वह लंबे समय से मधुमेह से पीडि़त थे। दो दिन पहले वह कोमा मे चले गए थे। अब उनके परिवार में पत्नी सहित दो पुत्रियां हैं। राजबली ने 1981 में जापान मे आयोजित पैरा ऑलंपिक में देश के लिए तैराकी सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें उनको एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता था। इससे पहले 1980 में हांगकांग मे आयोजित तैराकी और शाटपुट प्रतियोगिता मे उन्हें दो स्वर्ण और एक रजत पदक मिला था। इसके अलावा राष्ट्रीय पैरालंपिक में भी राजबली को पुरस्कार मिले थे।
No comments:
Post a Comment